भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। तेलीबांधा और सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न होटलों में संचालित देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 11 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जांच में यह भी सामने आया कि इस गोरखधंधे में विदेशी युवतियों को भी शामिल किया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, 5-6 फरवरी 2025 की रात तेलीबांधा क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना के दौरान जब कार में सवार एक युवती और एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ की गई, तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। युवती ने बताया कि वह उज्बेकिस्तान की निवासी है और जुगल कुमार के बुलावे पर मुंबई से रायपुर आई थी। इस मामले में आरोपी भावेश आचार्य (लोक अभियोजक, डीआरआई) ने भी स्वीकार किया कि उसने जुगल कुमार से संपर्क कर इस युवती को बुलवाया और बदले में रूपये 27,000/- का भुगतान किया।
आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें तेलीबांधा थाना पुलिस के साथ एंटी क्राइम और साइबर यूनिट को शामिल किया गया। इस संयुक्त टीम ने मामले में शामिल रवि ठाकरे और जागेंद्र उके उर्फ मोहन को हिरासत में लिया।
पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि वे Locanto ऐप का उपयोग कर ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें और उनकी दरें भेजते थे। इसके आधार पर पुलिस ने बृजेश साहा, मोह. साजिद, दिनेश लिलवानी, शेख इमरान, अमित सोनी, रमेन्द्र पाठक, शेख नूरूल हक और दुर्गेश पनागर को भी गिरफ्तार किया।
मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया
घटना के बाद से फरार मुख्य आरोपी जुगल कुमार पश्चिम बंगाल में छिपा हुआ था, जिसे रायपुर पुलिस की विशेष टीम ने 24 परगना जिले से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में तेलीबांधा थाना में अपराध क्रमांक 89/25 के तहत धारा 4, 5 और 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत केस दर्ज किया गया। वहीं, सरस्वती नगर थाना में भी अपराध क्रमांक 22/25 के तहत जुगल कुमार, रवि ठाकरे और जागेंद्र उके के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
1. रवि ठाकरे (55) – आर.डी.ए. कॉलोनी, रायपुर
2. जागेंद्र उके उर्फ मोहन (29) – गुढ़ियारी, रायपुर
3. बृजेश साहा (35) – अम्बिकापुर, हाल निवास रायपुर
4. मोह. साजिद (28) – संतोषी नगर, रायपुर
5. दिनेश लिलवानी (30) – टिकरापारा, रायपुर
6. शेख इमरान (34) – टिकरापारा, रायपुर
7. अमित सोनी (28) – पुरानी बस्ती, रायपुर
8. रमेन्द्र पाठक (32) – डीडी नगर, रायपुर
9. शेख नूरूल हक (49) – टिकरापारा, रायपुर
10. दुर्गेश पनागर (25) – कवर्धा
11. जुगल कुमार राय (39) – पश्चिम बंगाल, हाल निवास रायपुर
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

