12-17 साल के 18 नाबालिगो ने शादी से लौट रही 5 नाबालिग लड़कियों में से 3 को अगवा कर किया गैंगरेप...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : झारखंड से एक अत्यंत शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने खूंटी जिले में तीन नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में 18 लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने सोमवार को इस मामले की पुष्टि की।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों (12- 17 साल ) को किशोर गृह भेज दिया गया है और पीड़ित किशोरियों (उम्र 12 से 16 साल) की चिकित्सीय जांच करवाई जा रही है।

घटना का विवरण देते हुए खूंटी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन कुमार ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात की है। पांच किशोरियां रानिया क्षेत्र में एक विवाह समारोह से लौट रही थीं, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। पुलिस को दिए गए परिवार के बयान के अनुसार, पांच में से तीन लड़कियों को जबरन अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म किया गया।

एसपी अमन कुमार ने बताया कि यह मामला रविवार को तब सामने आया जब रानिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। उन्होंने यह भी बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम गठित की, जिसने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आगे कहा कि सोमवार को सभी आरोपियों को किशोर गृह भेज दिया गया और पीड़ितओ की चिकित्सीय जांच करवाई जा रही है।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV