भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजस्थान की राजधानी जयपुर में ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र से एक 14 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घिनौनी हरकत का आरोप पीड़िता के फूफा पर लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी उसे चीज दिलाने और खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया और बच्ची को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मासूम के परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर भेजा गया। पीड़िता को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने शराब के नशे में इस अपराध को अंजाम देने की बात कबूल की। इसके अलावा, आरोपी ने वारदात के दौरान पीड़ित बच्ची का अश्लील वीडियो भी बनाया था। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए और आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया।
घटना बुधवार दोपहर की है, जब बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। तभी आरोपी वहां पहुंचा और उसे चीज दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। काफी समय बाद जब आरोपी उसे छोड़कर भागा, तो लड़की गंभीर रूप से घायल थी।
परिजनों ने जब बच्ची के कपड़े हटाए, तो गंभीर चोटों के साथ खून बहता हुआ दिखा, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि उसके साथ गलत काम हुआ है। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, जहां वह भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

