मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आदी और लड़की के बीच पिछले साल जून से प्रेम संबंध था। आदी ने लड़की के साथ कई महीनों तक शारीरिक संबंध बनाए। परिजनों का आरोप है कि आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह मामला अभी जांच के अधीन है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
घटना का पूरा विवरण
आदी बारले और लड़का एक ही मोहल्ले में रहते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध था। वे फोन और वॉट्सऐप के माध्यम से लगातार संपर्क में थे। धीरे-धीरे दोनों के बीच निकटता बढ़ी, और आदी ने उसे अपने कमरे में बुलाना शुरू कर दिया।जब आदि की दोस्तों को यह बात पता चली तो उन्होंने गैंगरेप का प्लान बना डाला|
16 फरवरी को, आदी ने नाबालिग को यह कहकर बुलाया कि वह अकेला है। लेकिन जब वह वहां पहुंची, तो आदी के दोस्त भी वहां आ गए और उन्होंने मिलकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद लड़की बुरी तरह टूट गई और उसने अपने भाई व मां को पूरी सच्चाई बता दी।
18 फरवरी को, जब घर में कोई नहीं था, तब उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों का प्रदर्शन
पोस्टमॉर्टम के बाद, लड़की का शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन और समाज के लोग थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर दोषियों को फांसी देने की मांग की।
सुसाइड नोट का खुलासा
सुसाइड नोट में नाबालिग ने लिखा, "मैं मानती हूं कि गलती मेरी थी, लेकिन आदी के साथ जो कुछ हुआ वह हमारी मर्जी से हुआ था। आज तक मैंने किसी और के साथ ऐसा कुछ नहीं किया। यह सब 2 जून 2024 से चल रहा था। कभी उसकी जबरदस्ती से तो कभी मेरी मर्जी से।" उसने यह भी लिखा कि दोनों शादी करने वाले थे।
कॉल रिकॉर्डिंग में खुलासा
युवती के मोबाइल से वॉट्सऐप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग मिली हैं, जिनमें यह स्पष्ट है कि आदी और लड़की के बीच संबंध थे। इसके अलावा, गैंगरेप की घटना का भी उल्लेख किया गया है। एक रिकॉर्डिंग में लड़की कह रही है कि आदी ने उसे अकेले बुलाया और फिर उसके दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। उसने यह बात अपने भाई और मां को बता दी थी|
परिवार का दर्द
युवती अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। उसका एक बड़ा भाई भी है। उसके पिता का बचपन में ही निधन हो गया था। उसकी मां एक कैंटीन में खाना बनाने का काम करती है और बाद में उसने दूसरा विवाह कर लिया। युवती पढ़ाई छोड़ने के बाद घर पर सिलाई-कढ़ाई का काम करती थी। भाई और पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं।अब पुलिस मामले की जांच कर रही है |

