भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। हालांकि अंतिम नतीजे अभी घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन 27 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है।
आम आदमी पार्टी और उसके नेता अरविंद केजरीवाल को भारी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस की स्थिति और भी खराब रही, क्योंकि वह लगातार तीसरी बार खाता खोलने में नाकाम रही है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी? संभावित दावेदारों में मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी और प्रवेश वर्मा के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी और नुपूर शर्मा के नाम भी चर्चा में हैं।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की इस हार का असर राष्ट्रीय राजनीति पर पड़ सकता है। पंजाब में राजनीतिक हलचल बढ़ने की संभावना है, जबकि इंडी गठबंधन में भी उथल-पुथल देखी जा सकती है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

