भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजस्थान , बीकानेर में एक दर्दनाक हादसे में युवा महिला पावरलिफ्टर यष्टिका आचार्य की प्रैक्टिस के दौरान मौत हो गई। 17 वर्षीय यष्टिका एक जिम में अभ्यास कर रही थीं, जब 270 किलोग्राम वजनी रॉड उनके गले पर गिर गई, जिससे उनकी गर्दन टूट गई। यह घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे नया शहर थाना क्षेत्र के एक जिम में हुई।
यष्टिका आचार्य ने गोवा में आयोजित 33वीं नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए थे। घटना के समय वे अपने कोच की निगरानी में अभ्यास कर रही थीं। अचानक वजन उनके गले पर गिरने से वे तुरंत बेहोश हो गईं। उनके कोच ने उन्हें होश में लाने के लिए सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विडियो देखे -
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

