भिलाई : बॉयफ्रेंड -गर्लफ्रेंड ने नशे की हालत में काटी कलाई , फ़्लैट में मिले प्रेमी जोड़े समेत 32 लोग हिरासत में , हुक्का गांजा बरामद , 200 पुलिसकर्मी ने की छापेमारी....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के भिलाई में रविवार सुबह लगभग 4 बजे पुलिस ने तालपुरी परिजात कॉलोनी में छापा मारा। इस अभियान में 200 पुलिसकर्मी शामिल थे। इस दौरान एक फ्लैट में एक प्रेमी जोड़ा नशे की हालत में ब्लेड से अपने हाथ काटते हुए मिला। कुल 32 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें चार लड़कियां भी थीं। यह मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जो युवक-युवती हाथ काटते हुए पाए गए, वे साहिल कामले (22) निवासी हाउसिंग-बोर्ड जामुल और मेनका साहू (21) निवासी घासीदास नगर भिलाई के रहने वाले हैं। हालांकि उन्होंने दावा किया कि वे शादीशुदा हैं, लेकिन पुलिस का मानना है कि नशीली दवाओं या इंजेक्शन के सेवन के कारण उनकी ऐसी हालत हुई।

कॉलोनी में क्यों हुई छापेमारी?

तालपुरी परिजात कॉलोनी मुख्य रूप से बीपीएल कार्डधारकों के लिए बनाई गई थी, लेकिन जिन्हें ये फ्लैट आवंटित किए गए थे, वे उन्हें किराए पर दे चुके हैं। स्थानीय निवासी नशे और उपद्रव को लेकर लगातार शिकायत कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान पुलिस की छह टीमें अलग-अलग संदिग्ध फ्लैटों में पहुंचीं और जांच की। इस दौरान कई लोग गांजा और हुक्का पीते हुए पाए गए। पुलिस ने कुल 2,000 फ्लैटों की तलाशी ली। स्थानीय निवासियों के अनुसार, शाम होते ही यहां लोग शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन में लिप्त हो जाते हैं।

2,000 फ्लैटों में से केवल 350 का सत्यापन

परिजात कॉलोनी सोसायटी के पदाधिकारियों के अनुसार, कॉलोनी की सुरक्षा के लिए दोनों प्रवेश द्वारों पर गेट लगाए गए हैं। हालांकि, यहां के 2,000 फ्लैटों में से केवल 350 निवासियों ने ही सोसायटी में अपना पंजीकरण कराया है। शेष लोग पुलिस सत्यापन से भी बच रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पिछले महीने भी छापा मारा था, जिसके बाद कॉलोनी में झगड़े और नशे से जुड़ी गतिविधियों में कमी आई थी।

हिरासत में लिए गए 32 लोग, लड़कियां बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गईं

दुर्ग एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि नशे में धुत लोग रात के समय मारपीट और गाली-गलौज करते थे, जिससे स्थानीय लोग परेशान थे। पुलिस ने अलग-अलग फ्लैटों में रह रहे 32 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनमें चार लड़कियां भी शामिल थीं। ये सभी अपने-अपने बॉयफ्रेंड के साथ नशे जैसी गतिविधियों में लिप्त थीं। इसके अलावा, युवकों के पास से चाकू और चोरी की बाइक भी बरामद की गई। सभी फ्लैट मालिकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने किरायेदारों का सत्यापन कराएं।

बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

इस छापेमारी में एसएसपी अभिषेक झा, सीएसपी सत्य प्रकाश, सीएसपी हरीश पाटिल, डीएसपी हेम प्रकाश नायक, थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय, राजेश मिश्रा, केशव कोसले, प्रशांत मिश्रा, महेश ध्रुव, आईपीएस राहुल बंसल, एसआई चेतन चंद्राकर, गुरविंदर सिंह संधू और अमित अदानी सहित 200 से अधिक पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV