भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। 40 साल की एक महिला द्वारा 9 साल के बच्चे को टॉफी और खीर खिलाने के बहाने से घर बुलाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। इस घटना की शिकायत पीड़ित बच्चे के पिता ने एसएसपी से की, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कैसे हुआ पूरा खुलासा?
यह घटना उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के खजुरिया बाग इलाके की है। आरोपित महिला, जिसका नाम शहनाज बताया जा रहा है, बीते 10 दिनों से बच्चे को अपने घर बुलाकर उसके साथ जबरन संबंध बना रही थी। शुरुआत में बच्चे ने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, थका थका महसूस होने लगी और उल्टियां आने लगीं, तो उसके पिता को शक हुआ।
जब पिता ने प्यार से बेटे से पूछा तो उसने पूरी कहानी बताई। बेटे के मुंह से ये बातें सुनकर पिता सन्न रह गए। तुरंत ही वे बेटे को लेकर कोतवाली पहुंचे और महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस कर रही जांच, महिला फरार
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित महिला शहनाज फरार बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

