भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ ग्राम विकास अधिकारी समेत चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट को जलती सिगरेट से जलाने की कोशिश की।
मामले को मास्टर माइंड उसका पति है मामला दबाने के लिए पुलिस ने पहले केस दर्ज नहीं किया और जबरन सुलहनामा लिखवाने की कोशिश की। हालांकि, जब पीड़िता ने जौनपुर के पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, तो एसपी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए शाहगंज कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया और अब पुलिस जांच में जुटी हुई है।
पीड़िता का कहना है कि उसके घर के सामने खुटहन के इमामपुर निवासी आरोपी प्रदीप सोनी की ज्वेलरी की दुकान है। महिला का पति नशे की लत का शिकार था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने पहले उससे नजदीकियां बढ़ाईं और प्रेमजाल में फंसाकर उसकी संपत्ति अपने और अपने भाई के नाम करवा ली।
पति की मौत के बाद आरोपी ने महिला से विवाह कर लिया, लेकिन संपत्ति हड़पने के बाद उसे छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली। अब पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ धोखा किया और उसकी जमीन तथा मकान पर कब्जा कर लिया।
घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। तभी आरोपी अपने चार साथियों के साथ जबरन घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसे धमकाया गया और जलती सिगरेट से प्रताड़ित करने की कोशिश की गई। आरोपियों ने उसे घर खाली करने और किसी से कुछ भी न कहने की धमकी दी।
सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता बेसुध पड़ी रही। जब उसे होश आया, तो वह डर के कारण अपने मायके चली गई और परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया और मामला पुलिस तक पहुंचा।
इसके अलावा, पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके घर का कीमती सामान निकाल लिया और उसके नाबालिग बच्चे को घर से बाहर निकालकर ताला लगा दिया। इतना ही नहीं, आरोपी की दूसरी पत्नी भी उसे फोन कर धमकियां दे रही है और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

