भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजनांदगांव(छग) में एक बेहद ही खौफनाक मामला सामने आया है जहाँ महाराष्ट्र के नागपुर में एक यात्री बस में लूटपाट की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बदमाशों ने यात्रियों को चाकू दिखाकर डराया और उनसे नगद रुपए लूट लिए। कुछ यात्रियों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी कराया गया। इस वारदात के शिकार यात्री जब छत्तीसगढ़ पहुंचे, तो उन्होंने राजनांदगांव कोतवाली थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई।
छत्तीसगढ़ के कुछ मजदूर हैदराबाद में काम करने के बाद अपने घर लौट रहे थे, ताकि वे मतदान कर सकें। नागपुर पहुंचने के बाद उन्होंने रायपुर जाने के लिए जागीरदार ट्रैवल्स की बस ली। बस के रवाना होने के कुछ देर बाद ही करीब 6-7 नकाबपोश लुटेरे बस में घुस आए। उनके चेहरे रुमाल से ढके हुए थे।
जैसे ही लुटेरे बस में चढ़े, उन्होंने अंदर के दरवाजे बंद कर दिए ताकि कोई यात्री भाग न सके। उन्होंने चाकू के बल पर यात्रियों को धमकाया और उनसे नगदी लूट ली। इसके अलावा, कुछ यात्रियों को जबरन ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी लुटेरे बस से उतरकर फरार हो गए।
ड्राइवर और कंडक्टर पर क्यों हुआ शक?
जब बस महाराष्ट्र के देवरी के पास पहुंची, तो अचानक कंडक्टर ने पेट दर्द का बहाना बनाया और बस से उतर गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। इस घटना से यात्रियों को संदेह हुआ कि संभवतः ड्राइवर और कंडक्टर भी इस लूट में शामिल हो सकते हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

