भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (मप्र) डिंडौरी। जिले के बजाग थाना क्षेत्र के शहडोल-पंडरिया मार्ग पर ग्राम तरच के पास शुक्रवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रयागराज से छत्तीसगढ़ के भिलाई लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी इस कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि उसके पति सहित अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बजाग ले जाया गया। बीएमओ दीपेंद्र धुर्वे के अनुसार, 60 वर्षीय राखी सिकदार के सिर और गले में गहरी चोटें आई थीं, जिसके कारण इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द कर छत्तीसगढ़ भेज दिया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल छह अन्य लोगों कार चला रहे कार्तिक सिकदार, रेखा देव, सुधांशु विश्वास, शंखू विश्वास, आरती विश्वास और प्रेम को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर उनकी हालत को देखते हुए जबलपुर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई निवासी श्रद्धालु प्रयागराज में कुंभ स्नान के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में कार अचानक अनियंत्रित होकर मोड़ पर पेड़ से टकरा गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
इस कार में कुल सात लोग सवार थे, जो सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। हादसे की सूचना मिलते ही बजाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस व डायल 100 की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
हादसे में एक पुरुष सहित तीन की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जबकि अन्य तीन महिलाएं और तीन पुरुष भी घायल हुए हैं। पहले सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए पांच को जबलपुर रेफर करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के रिसाली, भिलाई थाना मरोदा, जिला दुर्ग के एक ही परिवार के सात सदस्य 19 फरवरी को अर्टिगा कार (क्रमांक सीजी 07 बीएस 3173) से प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए रवाना हुए थे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

