भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : चीन से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक लड़की ने अपनी मां के करोड़ों के गहने महज 700 रुपये में बेच दिए। वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे – उसने यह सब सिर्फ एक लिप स्टड और झुमके खरीदने के लिए किया|
गहने समझे आर्टिफिशियल, सस्ते में बेच
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शंघाई की है। लड़की, जिसका नाम ली है, ने अपनी मां वांग के बेहद कीमती गहने चुरा लिए और उन्हें मात्र 60 युआन (लगभग 700 रुपये) में बेच दिया।
ली को लगा कि ये गहने नकली हैं और उसने इन्हें जेड रिसाइकिलिंग की एक दुकान पर बेहद कम कीमत में बेच दिया। उसकी मां, वांग, को जब इस घटना का पता चला, तो उन्होंने बिना देर किए शंघाई के वानली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
जब सच सामने आया, तो पुलिस भी रह गई हैरान
जांच के दौरान, ली ने कबूल किया कि उसने ये गहने अपने जेब खर्च के लिए चुराए थे। पुलिस को उसने बताया कि उसने किसी को लिप स्टड पहने देखा और उसे भी वैसा ही चाहिए था।
वांग ने पुलिस को बताया, "जब मैंने अपनी बेटी से पूछा कि उसे कितने पैसों की जरूरत थी, तो उसने कहा – सिर्फ 60 युआन! मैं चौंक गई। जब मैंने पूछा क्यों, तो उसने जवाब दिया – 'मुझे लिप स्टड और झुमके चाहिए थे, इसलिए मैंने गहने बेच दिए।'"
पुलिस ने समय रहते गहने बरामद किए
गनीमत रही कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस दुकान से गहने बरामद कर लिए और उन्हें वांग को वापस सौंप दिया। यदि यह देरी से पता चलता, तो शायद इन गहनों का कभी पता ही नहीं चलता।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

