7 महीने बाद जेल से रिहा होंगे भिलाई विधायक देवेंद्र यादव , आज आएंगे बाहर , कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते हुए बड़ी राहत प्रदान की है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में करीब 7 महीने से जेल में बंद विधायक को अब रिहाई मिलने जा रही है। कांग्रेस पार्टी ने इस मौके पर भव्य स्वागत की पूरी तैयारी कर ली है। NSUI और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जेल के बाहर एकत्रित होंगे और रिहाई के समय उनका अभिनंदन करेंगे।  

देवेंद्र यादव को 17 अगस्त 2024 को बलौदाबाजार में हुई हिंसा से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया था, जिसके चलते उन्हें रायपुर जेल में रखा गया था। लगभग 7 महीने जेल में बिताने के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। उनकी रिहाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक बड़े स्तर पर स्वागत समारोह आयोजित करने की तैयारियों में जुट गए हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV