स्कूल जाने का मन नहीं था तो 9वीं कक्षा के छात्र ने 4 स्कूल के पास मेल भेजकर दी बम से उड़ाने की धमकी कहा - कुछ ही मिनटों में सब खत्म कर दूंगा....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नोएडा में 4 स्कूलों को बम धमाके की धमकी देने वाले मेल भेजने के मामले में खुलासा हुआ है कि इसके पीछे एक 9वीं कक्षा का छात्र था। जांच में उसने स्वीकार किया कि उसका स्कूल जाने का मन नहीं था, इसलिए 4 फरवरी को उसने यह धमकी भरे मेल स्कूलों को भेजे।

छात्र ने मेल में लिखा था- मैं पूरे स्कूल को बम से उड़ा दूंगा। कुछ ही मिनटों में सब खत्म कर दूंगा। यह मेल देखने के बाद स्कूलों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया और बम स्क्वायड के साथ पुलिस को बुलाया गया।

जांच के दौरान जब मेल के आईपी एड्रेस को ट्रेस किया गया, तो यह सामने आया कि यह धमकी एक छात्र द्वारा दी गई थी।

गौरतलब है कि धमकी सेक्टर-132 स्थित स्टेप बाय स्टेप स्कूल, सेक्टर-127 स्थित ज्ञानश्री स्कूल, सेक्टर-128 स्थित हेरिटेज स्कूल और सेक्टर-126 स्थित मयूर स्कूल को भेजी गई थी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV