भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में 6 फरवरी से लीजेंड-90 लीग का भव्य आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिनमें हरभजन सिंह, शाकिब अल-हसन, शिखर धवन और सुरेश रैना जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में कुल 7 टीमें भाग लेंगी, जिसमें छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की कप्तानी पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को सौंपी गई है। आज रायपुर में टूर्नामेंट का थीम सॉन्ग और जर्सी लॉन्च करने के लिए सुरेश रैना पहुंचे।
लीजेंड-90 लीग का पहला मुकाबला 6 फरवरी को छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और दिल्ली रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की खासियत यह होगी कि प्रत्येक पारी में 90 गेंदें होंगी। 7 फरवरी को राजस्थान किंग्स और दुबई जायंट्स के बीच पहला मैच होगा। 8 फरवरी से हर दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। 17 फरवरी को क्वालिफायर मैच होंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 18 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसी दिन गुजरात सैंप आर्मी और बिग बॉयज के बीच भी मुकाबला खेला जाएगा।
लीजेंड-90 लीग में भाग लेने वाली सातों टीमें और उनके प्रमुख खिलाड़ी इस प्रकार हैं:
दुबई जायंट्स: शाकिब अल हसन, थिसारा परेरा, केनर लुईस, केविन ओ ब्रायन, ब्रेंडन टेलर, लियाम प्लंकेट, ड्वेन स्मिथ, एच मसाकद्ज़ा, रिचर्ड लेवी, ल्यूक फ्लेचर, राहुल यादव, क्रिस्टोफर एम, सिड त्रिवेदी, एस प्रसन्ना।
छत्तीसगढ़ वॉरियर्स: सिद्धार्थ कौल, शेल्डन जैक्सन, पवन नेगी, केविन कूपर, सुरेश रैना, विशाल कुशवाहा, मार्टिन गुप्टिल, अभिषेक सकूजा, अंबाती रायुडु, अमित वर्मा, गुरकीरत सिंह मान, अमित मिश्रा, ऋषि धवन, कलीम खान, उन्मुक्त चंद, मनोज सिंह, अभिमन्यु मिथुन, कॉलिन डी ग्रैंडहोम।
हरियाणा ग्लेडिएटर्स: पवन सुयाल, प्रवीण गुप्ता, अबू नीशम, अनुरीत सिंह, इमरान खान, असेला गुनारत्ने, इशांक जग्गी, हरभजन सिंह, नागेंद्र चौधरी, रिक्की क्लार्क, पीटर ट्रेगो, चाडविक वाल्टन, मनन शर्मा।
गुजरात सैंप आर्मी: युसुफ पठान, मोइनी अली, ओबस पिएनार, सौरभ तिवारी, केसरिक विलियम्स, जेसल करिया, मिगुएल कमिंस, चंद्रपॉल हेमराज, शापूर ज़ाद्रान, मोहम्मद अशरफुल, विलियम पर्किन्स, नवीन स्टीवर्ट, अभिषेक, चतुरंगा डी सिल्वा, मौसिफ खान।
बिग बॉयज: मैट प्रायर, इशान मल्होत्रा, मोनू कुमार, चिराग गांधी, तमीम इकबाल, तिलकरत्ने दिलशान, हर्शेल गिब्स, उपल थरंगा, अब्दुर रज्जाक, शैनन गेब्रियल, वरुण आरोन, नील ब्रूम, करमवीर सिंह, रॉबिन बिस्ट, नमन शर्मा, कपिल राणा, विनोद चांवरिया।
दिल्ली रॉयल्स: शिखर धवन, लेंडल सिमन्स, दनुश्का गनथिलका, एंजेलो परेरा, सहरद लुम्बा, बिपुल शर्मा, लखविंदर सिंह, राजविंदर सिंह, रयाद इमरीत, रॉस टेलर, जेरोम टेलर, सुमित नरवाल, परविंदर अवाना।
राजस्थान किंग्स: ड्वेन ब्रावो, अंकी राजपूत, फिल मस्टर्ड, शाहबाज़ नदीम, फैज़ फज़ल, शादाब जकाती, जसकरन मल्होत्रा, इमरान ताहिर, जयकिशन कोलसावला, राजेश बिश्नोई, कोरी एंडरसन, पंकज राव, शमीउल्लाह शिनवारी, रजत सिंह, एशले नर्स, दवलत जादरान, मनप्रीत गोनी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

