भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आज वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट संसद में पेश होने वाला है, और इससे पहले ही उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर आई है। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। 19 किलोग्राम के व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम में 7 रुपये की कमी हुई है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 1 अगस्त 2024 के बाद से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर का उपयोग होटल, रेस्टोरेंट, खाद्य दुकानों, फूड स्टॉल और विवाह समारोहों जैसे व्यावसायिक कार्यों में किया जाता है।
19 किलोग्राम गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, 1 फरवरी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर अब 1797 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1804 रुपये में उपलब्ध था। कोलकाता में इसकी कीमत 1911 रुपये से घटकर 1907 रुपये हो गई है। मुंबई में यह सिलेंडर अब 1749.50 रुपये का हो गया है, जबकि पहले इसकी कीमत 1756 रुपये थी। चेन्नई में भी दाम घटे हैं, जहां अब यह सिलेंडर 1959.50 रुपये में उपलब्ध होगा।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम
घरेलू उपयोग के लिए 14 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में यह सिलेंडर अब भी 803 रुपये में मिल रहा है। लखनऊ में इसकी कीमत 840.50 रुपये है, जबकि मुंबई में उपभोक्ताओं को यह 802.50 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में इस सिलेंडर की कीमत 818.50 रुपये बनी हुई है। कोलकाता में भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 829 रुपये पर स्थिर हैं।
बजट से पहले इस कटौती से व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं को कुछ राहत जरूर मिली है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को अभी किसी बदलाव का इंतजार करना होगा।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

