भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित पाटेकोहरा राज्य परिवहन बैरियर पर ट्रक चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चालक ने अवैध वसूली और मारपीट का आरोप लगाकर विरोध किया, जिसके बाद उसने आत्महत्या की कोशिश की।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में वाहन चालक एकत्रित हो गए, जिससे सड़क पर दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक को शारीरिक चोटें आई थीं, और उसकी नाक से खून बह रहा था। अत्यधिक आक्रोशित होकर उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया।
बता दें कि इस बैरियर से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं और अक्सर नियमित शुल्क के अलावा अवैध वसूली की शिकायतें सामने आती रहती हैं। इस घटना ने वाहन चालकों में आक्रोश पैदा कर दिया।
दूसरी ओर, बैरियर स्टाफ का कहना है कि चालक से केवल दस्तावेज मांगे गए थे और अवैध वसूली के आरोप निराधार हैं। उनका दावा है कि चालक जानबूझकर हंगामा कर रहा था और जब उसने खुद को आग लगाने की कोशिश की, तो स्टाफ ने उसे रोकने का प्रयास किया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रण में आई।
- अतुल तिवारी, प्रभारी, पाटेकोहरा बैरियर
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

