भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग के नेवई थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक पति ने अपनी पत्नी और उसकी बहनों पर कटर से हमला कर दिया। यह घटना पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चले आ रहे मतभेदों के कारण हुई। पुलिस ने आरोपी होमेंद्र बंजारे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
टंकी मरोदा की निवासी प्रियंका गेंड्रे (23 वर्ष) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी छोटी बहन खुशबू गेंड्रे ने पिछले साल होमेंद्र बंजारे से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते खुशबू अपने मायके में रहने लगी।
घटना वाले दिन होमेंद्र अपनी पत्नी को वापस घर ले जाने के इरादे से ससुराल पहुंचा। जब खुशबू ने उसके साथ जाने से मना कर दिया, तो गुस्से में आकर उसने कटर से हमला कर दिया। इस हमले में खुशबू समेत प्रियंका और उनकी एक अन्य बहन भी घायल हो गईं।
पुलिस की कार्रवाई
प्रियंका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी होमेंद्र बंजारे के खिलाफ धारा 109, 115, 296, 333, 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

