भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) रायपुर के बेबीलॉन टावर से सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार को तेलीबांधा थाना क्षेत्र में घटी। युवक ने ऊपरी गलियारे से कूदकर जान दी, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से उसके शरीर से खून नहीं निकला। आत्महत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
मृतक की पहचान विजय बसोने के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पहले बेबीलॉन टावर में अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत था, लेकिन नौकरी जाने के बाद उसने किसी अन्य होटल में काम करना शुरू कर दिया था। अचानक उसने फिर से इस टावर में आकर आत्महत्या कर ली।
घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक को ऊंचाई से गिरते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही वह नीचे गिरा, जोरदार आवाज हुई। उसका शरीर कुछ क्षण के लिए हल्का सा हिला, फिर उसकी मृत्यु हो गई। गिरने के दौरान उसकी चप्पलें दूर जा गिरीं।
युवक मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले का रहने वाला था और रायपुर में किराए के मकान में रह रहा था। वह विवाहित था और आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा था। पुलिस ने उसके परिवार को घटना की जानकारी दे दी है।
फिलहाल युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पंडरी भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है, जिससे आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

