भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशाली नगर भिलाई पी एम ऊषा योजना के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा पर फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन।
यह आयोजन जगतगुरु श्री देवनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंस एंड रिसर्च , नागपुर के संयुक्त तत्वधान में हुआ। कार्यक्रम मुख्य अतिथि डॉ आर एन सिंह( सेवानिवृत्त प्राचार्य), प्रो वाइस चांसलर भारती विश्वविद्यालय दुर्ग थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अलका मेश्राम ने की।
कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। तत्पश्चात सर्वप्रथम डॉ आर एन सिंह जी का स्वागत पुष्पगुच्छ से डॉ अलका मेश्राम जी ने किया । महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अलका मेश्राम का स्वागत इस कार्यक्रम की संयोजक डॉ शिखा श्रीवास्तव ने किया। स्वागत की इसी कड़ी में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ कैलाश शर्मा का स्वागत प्रो महेश अलेंद्र ने तथा पीएम ऊषा कॉर्डिनेटर डॉ संजय दस का स्वागत श्री रूपेश परमार ने किया।
तत्पश्चात अपने स्वागत भाषण में प्राचार्य ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य बताते हुए भारतीय जान परंपरा का वर्तमान में समय में महत्व को बताया। मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में विस्तार से बताया कि कैसे भारत वैदिक काल से ज्ञान की विभिन्न विधाओं में विश्व में अग्रणी था। उन्होंने वर्तमान समय के उदाहरण देकर कहा कि भारत विश्वगुरु बनने के लिए अग्रसर है तथा वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व के सभी देशों का मार्गदर्शन करेगा। पर उनके अनुसार यह तभी संभव होगा जब हम भारतीय ज्ञान परंपरा को जानेंगे तथा उसका सम्मान करेंगे ।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता डॉ अल्पा श्रीवास्तव ने बायो पायरेसी तथा भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर तथा डॉ शिखा श्रीवास्तव ने प्राचीन भारत में पर्यावरण सुरक्षा विषय पर व्याख्यान दिया।मंच संचालन डॉ मीनाक्षी भारद्वाज द्वारा किया गया। दोनों सत्रों में अन्य महाविद्यालयों के सहभागी प्राध्यापक, महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक , कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

