दुर्ग संभाग : शादी से ठीक पहले युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास , गम्भीर रूप से झुलसा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :(छग ) बालोद,  शादी से महज एक हफ्ते पहले एक युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की। उसने अपने शरीर पर केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।  

यह घटना गुरुर थाना क्षेत्र के टेंगना बरपारा गांव की है। युवक की शादी की तैयारियाँ पूरी हो चुकी थीं, यहां तक कि शादी के कार्ड भी गांव में बांटे जा चुके थे। इसके बावजूद उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV