भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर में छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपए की अवैध शराब बरामद की है। चकरभाठा थाना क्षेत्र के छतवना इलाके से पुलिस ने एक कंटेनर में छिपा कर भेजी जा रही 1,000 पेटी शराब को जब्त किया।
यह शराब गोवा से भूटान के लिए फर्जी परमिट पर भेजी जा रही थी। इस बारे में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके बाद आबकारी विभाग की स्टेट और डिविजनल टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। इस मामले में पुलिस ने कंटेनर के ड्राइवर और डिलीवरी मैन को गिरफ्तार किया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

