भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सोनभद्र, बभनी क्षेत्र के दरनखाड़ में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जहां श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए श्रद्धालु महाकुंभ स्नान के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान रायपुर निवासी लक्ष्मीबाई (30), अनिल प्रधान (37), ठाकुर राम यादव (58) और रुक्मणी यादव (56) के रूप में हुई है।
वहीं, इस दुर्घटना में रामकुमार (33), दिलीप देवी (58), अभिषेक, अहान (4), योगी लाल (36), हर्षित (ढाई वर्ष) और सुरेंद्री देवी (32) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

