भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर, सरकंडा इलाके की स्वर्णिम ईरा कॉलोनी में हुई 5 साल की बच्ची के हत्या के मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी नाबालिग है। उसने हत्या से पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन असफल होने पर लकड़ी के बत्ते से वार कर उसकी जान ले ली।
मंगलवार सुबह जब निर्माणाधीन मकान की छत पर लड़की का शव बरामद हुआ, तो इस घटना ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी की तलाश में जुट गई। अंततः कुछ ही घंटों में पुलिस ने अपराधी को पकड़ लिया। इस पूरी कार्रवाई का खुलासा एसपी रजनेश सिंह ने किया।
बता दें कि सरकंडा थाना क्षेत्र के गीतांजली सिटी कॉलोनी के पास ही स्वर्णिम ईरा कॉलोनी स्थित है, जहां भवन निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माण स्थल पर कोनी क्षेत्र के मजदूर अपने परिवार के साथ रहते और काम करते हैं। इन्हीं मजदूरों में से एक की बेटी का शव मंगलवार सुबह निर्माणाधीन मकान की छत पर पाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी रजनेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर फोरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड की सहायता से जांच शुरू कर दी।बच्ची घर से चाकलेट लेने के लिए निकली थी |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

