भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास की भयावह घटना सामने आई है, जहाँ एक परिवार ने अपने ही बेटे की जान ले ली। युवक पर भूत-प्रेत का साया होने का संदेह करते हुए पिता और भाइयों सहित चार लोगों ने उसे बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। यह मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के देवगांव से जुड़ा है।
वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि परिवार के सदस्य अंधविश्वास में डूबकर युवक पर तरह-तरह के टोटके आजमा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक दर्द से कराहते हुए चीखता रहा, लेकिन परिजन इसे भूत भगाने की प्रक्रिया समझकर लगातार उसे पीटते रहे। इस बर्बरता के कारण युवक ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) और टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

