CG : बारात से लौटते समय बड़ा हादसा: टायर फटने से पलटा पिकअप, दो की मौत, पांच घायल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) महासमुंद जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। यह हादसा बीती रात नरतोरा क्षेत्र के पास हुआ, जब ओडिशा से बारात लेकर लौट रहा एक पिकअप वाहन अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया।  

स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पटेवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तुमगांव भेजा गया। हादसे के समय पिकअप में लगभग आधा दर्जन लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी पांच लोगों का इलाज जारी है।  

जानकारी के अनुसार, यह बारात बरभाठा, पटेवा से ओडिशा गई थी और वापस लौटते समय यह दुर्घटना हो गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV