CG : तीन महीने तक बंद रहेंगी चिकन दुकानें, व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें , बर्ड फ्लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया फैसला...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) रायगढ़ जिले में बर्ड फ्लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी चिकन दुकानों को आगामी तीन महीने तक बंद रखने का आदेश दिया है। यह निर्णय स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है, लेकिन इससे चिकन व्यवसाय से जुड़े दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रशासन के इस फैसले के विरोध में चिकन विक्रेताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की और जिला प्रशासन से पुनर्विचार करने की मांग की। बड़ी संख्या में दुकानदार कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने इस आदेश को संशोधित करने की अपील की।

दुकानदारों का कहना है कि चिकन व्यवसाय ही उनकी जीविका का एकमात्र साधन है, जिससे उनके परिवार की जरूरतें पूरी होती हैं और बच्चों की शिक्षा भी चलती है। यदि तीन महीने तक दुकानें बंद रहीं, तो उनके सामने आर्थिक संकट गहरा जाएगा। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि बर्ड फ्लू का संक्रमण केवल सरकारी पोल्ट्री फार्म तक ही सीमित है और निजी पोल्ट्री फार्म या चिकन की दुकानों पर इसका कोई प्रभाव नहीं देखा गया है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV