एक्स पर नंबर 1 ट्रेंड में रहा छत्तीसगढ़ का बजट , शाम 5 बजे तक इससे जुड़ी की जा चुकी थीं 6,196 पोस्ट...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ का बजट आज एक्स पर नंबर 1 ट्रेंड में रहा। शाम 5 बजे तक इससे जुड़ी 6,196 पोस्ट की जा चुकी थीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने इस बजट की थीम "ज्ञान के लिए गति" रखी थी। विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस बजट को पेश किया।

पिछले बजट में "ज्ञान" को प्राथमिकता दी गई थी, जिसमें गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया था। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इन वर्गों के कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं से प्रेरित था।

 इस बार बजट की थीम "ज्ञान के लिए गति" रखी गई, जिसमें "गति" का तात्पर्य विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति से था। जी से "गुड गवर्नेंस" (अच्छी शासन व्यवस्था), ए से "एक्सीलरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर" (तेजी से बुनियादी ढांचे का विकास), टी से "टेक्नोलॉजी" (तकनीकी उन्नति) और आई से "इंडस्ट्रियल ग्रोथ" (औद्योगिक विकास) था।

डिजिटल तकनीक पर विशेष जोर देने के कारण यह बजट युवाओं को काफी प्रभावित कर रहा है। इसी वजह से #CG_की_प्रGATI_का_बजट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना और एक्स पर ट्रेंड करता रहा। इसके साथ ही #CG_बजट भी प्लेटफॉर्म पर काफी लोकप्रिय रहा।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi