छग सरकार 1 अप्रैल से नई आबकारी नीति करने जा रही है लागू , प्रदेश में 67 नई शराब दुकानें खोली जाएंगी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ सरकार 1 अप्रैल से नई आबकारी नीति 2025-26 लागू करने जा रही है, जिसके तहत शराब बिक्री से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे। इस नई नीति के तहत प्रदेश में 67 नई शराब दुकानें खोली जाएंगी। इन नए दुकानों के जुड़ने के बाद राज्य में कुल शराब दुकानों की संख्या बढ़कर 741 हो जाएगी।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार को इन बदलावों के बाद करीब 12,500 करोड़ रुपये का अनुमानित राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नई नीति के तहत प्रीमियम शराब दुकानों के संचालन का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, देसी शराब में मिलावट रोकने के लिए अब इसे सीलबंद पेटियों में आपूर्ति किया जाएगा और हर बोतल पर बारकोड लगाया जाएगा।

इसके साथ ही, खबरों के मुताबिक, शराब दुकानों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित करने की अनुमति भी दी जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi