मात्र 10 रुपये के लिए दरिंदगी: बेटे ने की पिता की निर्मम हत्या फिर सिर काटकर पुलिस थाने ले जाकर किया आत्मसमर्पण..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद ने एक वृद्ध पिता की जान ले ली। 40 वर्षीय बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी और फिर उसका कटा हुआ सिर लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।  

मामूली विवाद बना खौफनाक घटना की वजह  

पुलिस के अनुसार, यह दर्दनाक घटना मंगलवार को घटी जब आरोपी बेटे ने गुटखा खरीदने के लिए 10 रुपये मांगे, लेकिन 70 वर्षीय पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज बेटे ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से अपने पिता बैधार सिंह की हत्या कर दी।  

कटे सिर के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचा  

हत्या के बाद आरोपी बेटे ने अपने पिता का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसे लेकर सीधा चंदुआ पुलिस थाने पहुंच गया। वहां पहुंचकर उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस दौरान आरोपी की मां मौके से फरार हो गई।  

पुलिस जांच में जुटी  

बारीपदा के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी प्रवत मल्लिक ने बताया कि हत्या की वजह एक मामूली विवाद था, लेकिन यह झगड़ा इतनी गंभीर स्थिति तक पहुंच जाएगा, किसी ने नहीं सोचा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ गांव में जांच शुरू कर दी है।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi