भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) भिलाई इस्पात संयंत्र में भीषण आग लगने से कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। यह आग कोक ओवन के जीसीपी क्षेत्र के डिसेंटर 9 में स्थित डंप यार्ड में भड़की। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। बीएसपी के दमकल कर्मियों ने लगभग 10 गाड़ी पानी की मदद से आग को बुझाने में सफलता हासिल की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस आगजनी की घटना में भिलाई इस्पात संयंत्र को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


