भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जंगलों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 नक्सलियों को ढेर कर दिया। अब इस मुठभेड़ का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जवानों की रणनीतिक कार्रवाई स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। वीडियो में जवानों को मोर्चा संभाले हुए देखा जा सकता है, उनके हाथों में हथियार हैं और गोलियों की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। इसके अलावा, जवान नक्सलियों को घेरने और उन्हें मारने की बात भी कह रहे हैं, जो वीडियो में साफ सुनाई देता है।
यह मुठभेड़ 29 मार्च को नवरात्रि से एक दिन पहले सुकमा जिले के गोगुंडा क्षेत्र की पहाड़ियों में स्थित उपमपल्ली में हुई थी। इस दौरान सुरक्षा बलों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया, हालांकि इस ऑपरेशन में डीआरजी के तीन जवान भी घायल हुए।
इस मुठभेड़ के बाद, छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वर्ष 2025 में अब तक कुल 85 दिनों के भीतर 133 नक्सली मारे गए हैं। इसके अलावा, लगभग 2700 से 2800 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है या वे मुठभेड़ों में मारे गए हैं।
उन्होंने कहा कि विष्णुदेव सरकार हिंसा से बचना चाहती है और बिना किसी गोलीबारी के समाधान निकालने के पक्ष में है। सरकार ने एक प्रभावी पुनर्वास नीति लागू की है और भटके हुए नक्सलियों से अपील की है कि वे आत्मसमर्पण करें और सुरक्षित जीवन अपनाएं। सरकार उनकी हर संभव सहायता के लिए तैयार है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


