छग के इस गाँव में 20 दिनों में 11 सुसाइड अटेंप्ट, 3 की मौत, हवन पूजा कर परेशानी को दूर करने की कोशिश , ग्रामीणों ने बेरोजगारी और नशे को ठहराया जिम्मेदार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :(छग) गरियाबंद जिले के इन्दागांव में पिछले 20 दिनों (3 से 21 मार्च) में 11 लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की, जिसमें 3 की जान चली गई। 3500 से ज्यादा आबादी वाले इस गांव में ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे मामलों की संख्या 15 तक हो सकती है, लेकिन कुछ परिवार नाम छिपा रहे हैं।

इन घटनाओं का सटीक कारण स्पष्ट नहीं है, जिसके बाद प्रशासन और ग्रामीण हरकत में आए हैं।गांव में पूजा, प्रशासन की काउंसलिंगग्रामीणों ने डर के माहौल के बीच शांति के लिए ग्राम देवी मंदिर में हवन-पूजन किया। पुजारी सुंदर ने बताया कि लगातार बढ़ते मामले रोकने के लिए यह कदम उठाया गया। दूसरी ओर, मैनपुर के SDM, SDOP और BMO ने गांव में कैंप लगाकर काउंसलिंग की। अब तक 15 लोगों को बचाया जा चुका है।

विज्ञापन 

CMHO गार्गी यदु ने कहा कि मनोवैज्ञानिक टीम ने प्राथमिक काउंसलिंग की, और जल्द दोबारा जाएगी। गांव में शराब-गांजे की लत भी चिंता का विषय बनी हुई है।बेरोजगारी बनी बड़ी वजहसरपंच प्रतिनिधि केसरी ध्रुव और पूर्व उपसरपंच रूप सिंह के मुताबिक, गांव में 280 हायर सेकेंडरी पास बेरोजगार हैं। 

ज्यादातर विवाहित युवा बेरोजगार हैं, कुछ ने दोस्तों की मौत से प्रभावित होकर सुसाइड की कोशिश की। बेरोजगारी के चलते युवा नशे की ओर बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि काम होता तो वे व्यस्त रहते।प्रशासन से नाराजगीग्रामीणों ने प्रशासन पर नाराजगी जताई। नन्हे सिंह और केशरी जैसे लोगों ने कहा कि उप तहसील खुलने के बावजूद अफसर कम आते हैं।

 सहकारी बैंक, स्वास्थ्य केंद्र, और नल-जल योजना अधूरी हैं। भुजिया पारा में पानी का संकट, मिडिल स्कूल में शिक्षक की कमी, और आंगनबाड़ी भवन का अभाव भी शिकायतों में शामिल है।किसानों की परेशानी600 से ज्यादा कृषकों वाले गांव में सिर्फ 240 के पास 112 हेक्टेयर भूमि का पंजीयन है। 400 किसानों की 382 हेक्टेयर जमीन राजस्व रिकॉर्ड में नहीं है। मन्नू राम महाकुर जैसे किसानों ने बताया कि पीढ़ियों से खेती कर रहे हैं, पर पट्टा नहीं मिला। यह समस्या हर दूसरे किसान की है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi