भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छ्ग) धमतरी जिले के पोटियाडीह-आमदी रोड पर शनिवार दोपहर 1.35 बजे हुई 20 लाख रुपये की लूट का खुलासा हो गया है। पुलिस ने कांग्रेस ब्लॉक महामंत्री और पूर्व सरपंच समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह वारदात पूरी तरह सुनियोजित थी, जिसमें धान व्यापारी के पूर्व और वर्तमान ड्राइवर मास्टरमाइंड निकले।
राजनांदगांव के धान व्यापारी सागर गांधी ने अपने मुंशी पुरुषोत्तम साहू को 20 लाख रुपये देकर धमतरी भेजा था। वर्तमान ड्राइवर राजेश साहू ने पूर्व ड्राइवर नेमचंद बघेल को हर कदम की जानकारी दी। साजिश के तहत राजनांदगांव क्षेत्र पार करते ही एक्सीडेंट का बहाना बनाकर लूट को अंजाम दिया गया। नेमचंद ने 5 अन्य आरोपियों को शामिल किया, जिनमें एक नाबालिग भी है।
विज्ञापन
500 किमी की दौड़ के बाद पुलिस को सफलताएसपी आंजनेय वार्ष्णेय और एएसपी मणीशंकर चंद्रा ने तुरंत कमान संभाली। धमतरी, बालोद, राजनांदगांव और रायपुर की टीमों ने 500 किमी की खाक छानी। सैकड़ों CCTV फुटेज की जांच की गई। पोटियाडीह कबीर आश्रम के पास लूट के बाद आरोपी स्कॉर्पियो से अंदरूनी रास्तों से भागे।
पुलिस ने स्कॉर्पियो ड्राइवर को नाथुनवागांव ढाबे के पास पकड़ा, जिसके बाद बाकी आरोपियों को भी दबोच लिया गया। लूट की रकम बंटवारे से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर दी।19.85 लाख रुपये बरामदपकड़े गए आरोपियों में प्रदीप बंदे (22), ज्ञानचंद बंदे (28), नेमचंद बघेल (30), राजेश साहू (30), कृष्णा भारती (36) और एक नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने 19.85 लाख रुपये, स्कॉर्पियो, स्विफ्ट डिजायर और एयरगन जब्त की। आरोपियों ने 15 हजार रुपये शराब और कपड़ों पर खर्च कर दिए। पकड़े गए आरोपी में एक पूर्व सरपंच भी रह चुका है साथ ही कांग्रेस ब्लाक महामंत्री होने की बात सामने आ रही है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


