बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 में प्रिया जायसवाल ने साइंस स्ट्रीम में किया टॉप...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के नतीजों ने पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल को सुर्खियों में ला दिया है। साइंस स्ट्रीम में टॉप कर प्रिया ने न सिर्फ अपने जिले, बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। 

एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली प्रिया ने अपनी मेहनत और लगन से 484 अंक (96.8%) हासिल किए। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के धुमवाटांड़ गांव की रहने वाली प्रिया बगहा के राज्य संपोषित एसएस प्लस टू स्कूल हरनाटांड की छात्रा हैं। उनके पिता संतोष जायसवाल किसान हैं और माँ रीमा जायसवाल गृहिणी है।

विज्ञापन 

पाँच भाई-बहनों में तीसरे नंबर की प्रिया ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा, “मेरा सपना था बिहार टॉप 10 में जगह बनाना। शिक्षकों के सहयोग और अपनी मेहनत से यह मुमकिन हुआ।”प्रिया का यह पहला कमाल नहीं है। 2023 की मैट्रिक परीक्षा में भी उन्होंने जिले में पहला स्थान हासिल किया था और बिहार में आठवाँ रैंक पाया था, तब उनके 478 अंक आए थे। 

उनकी इस शानदार सफलता से बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिवार, शिक्षक और स्थानीय लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।  “प्रिया की जीत पूरे समाज की जीत है। यह दूसरों के लिए प्रेरणा बनेगी।”प्रिया की कहानी साबित करती है कि मेहनत और जज़्बा हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi