भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बेंगलुरु: उत्तर भारत के मेरठ में हुए मुस्कान रस्तोगी मामले की तरह ही बेंगलुरु में एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां 19 साल की यशस्विनी सिंह ने अपनी 37 साल की मां हेमा बाई के साथ मिलकर अपने पति लोकनाथ सिंह की हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए यशस्विनी ने क्राइम शो से प्रेरणा ली और ऐसी साजिश रची कि शक किसी और पर जाए।
हालांकि, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला सोलादेवनहल्ली थाने में दर्ज हुआ और घटना उत्तरी बेंगलुरु के बीजीएस लेआउट के पास बिलिजाजी इलाके में हुई।पुलिस के मुताबिक, 37 साल का लोकनाथ रामनगर जिले के मगादी तालुक का रहने वाला था।
उसकी हत्या से पहले उसे नशीली गोलियां दी गई थीं। लोकनाथ पर पहले से धोखाधड़ी के केस दर्ज थे। चार महीने पहले उसकी और यशस्विनी की शादी हुई थी, लेकिन यशस्विनी के माता-पिता इसके खिलाफ थे। लोकनाथ ने सितंबर 2023 से परिवार को धमकाकर शादी के लिए मजबूर किया।
शादी के बाद वह यशस्विनी को परेशान करने लगा। यशस्विनी का आरोप है कि लोकनाथ उसकी शारीरिक मांगें पूरी न करने पर उसे प्रताड़ित करता था। यहाँ तक उसने यशस्विनी से अपनी सास को भी संबंध बनाने के लिए मनाने की बात कही, जिसके बाद यशस्विनी ने उसे छोड़कर मायके चली गई।
लेकिन लोकनाथ ने वहां भी धमकियां दीं।शनिवार सुबह लोकनाथ यशस्विनी से मिलने पहुंचा। दोनों ने योजना बनाई और खाने में नींद की गोलियां मिलाकर उसे दीं। लोकनाथ नशे में था, तभी हेमा ने चाकू से उसकी गर्दन पर वार किया। लोकनाथ भागने की कोशिश में 150 मीटर दौड़ा, लेकिन एक ऑटो में मृत पाया गया। पुलिस ने बताया कि मां-बेटी ने इसे दुश्मनी का मामला दिखाने की कोशिश की, मगर वे पकड़ी गईं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


