भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई ,वैशाली नगर पुलिस ने 3 साल से फरार चल रहे एक वारंटी को पुणे, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी कमलजीत सिंह छाबड़ा पर पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वह लंबे समय से कानून से बचता रहा था।नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में दुर्ग जिले में फरार और स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी (पास्को एक्ट) श्रीमती संगीता नवीन तिवारी के कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर यह कार्रवाई हुई। आरोपी कमलजीत सिंह छाबड़ा (57 वर्ष), जो वैशाली नगर के एमआईजी सी मकान नंबर 127 का निवासी है, पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 36/2022 के तहत धारा 354(घ)(1), 342 भादवि और पास्को एक्ट की धारा 9 के तहत मामला दर्ज था।
जानकारी मिली कि कमलजीत स्थान बदलकर बालकुम, थाणे, महाराष्ट्र में छिपा हुआ था। इस सूचना पर वैशाली नगर थाना प्रभारी अमित अंदानी ने तुरंत एक पुलिस टीम गठित की। टीम महाराष्ट्र रवाना हुई और वहाँ से आरोपी को गिरफ्तार कर भिलाई लाया गया। इसके बाद कमलजीत को गिरफ्तारी वारंट के साथ कोर्ट में पेश किया गया।इस सफल ऑपरेशन में वैशाली नगर पुलिस टीम की मेहनत और तत्परता की जमकर तारीफ हो रही है। यह अभियान फरार आरोपियों पर नकेल कसने में कारगर साबित हो रहा है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


