भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा जिलों के 64 सक्रिय नक्सलियों ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में 16 महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग बटालियन से जुड़े हुए थे और अब समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। पुलिस मुख्यालय में आयोजित आत्मसमर्पण कार्यक्रम के दौरान मल्टी जोन-1 के आईजीपी चंद्रशेखर रेड्डी की मौजूदगी में उन्होंने हथियार डाल दिए।
माओवादी संगठन अक्सर आदिवासी क्षेत्रों के विकास को बाधित करने का प्रयास करते हैं, जिससे तंग आकर पिछले तीन महीनों में कुल 122 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इस बार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में डिवीजनल कमेटी मेंबर (डीवीसीएम), एरिया कमेटी मेंबर (एसीएम), मिलीशिया सदस्य, पार्टी कार्यकर्ता और पीपीसीएम की 16 महिला सदस्य शामिल हैं। ये सभी अब समाज में शामिल होकर विकास कार्यों में योगदान देने के इच्छुक हैं।
सरकार पुनर्वास योजना के तहत इन नक्सलियों को एक नई जिंदगी शुरू करने का अवसर प्रदान कर रही है। आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को तेलंगाना पुलिस द्वारा 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है। इस कार्यक्रम में रेंज आईजी चंद्रशेखर रेड्डी, एसपी रोहित राज सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi

