भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात 7 नकाबपोश डकैतों ने एक किसान के घर में घुसकर 6 लाख रुपये की डकैती को अंजाम दिया। डकैतों ने पिस्टल और तलवार का डर दिखाकर परिवार को काबू किया, कुछ लोगों के हाथ-पैर बांधे और फिर नकदी व गहने लूटकर फरार हो गए।
यह सनसनीखेज वारदात केवरादीह गांव में हुई।पीड़ित किसान राधेलाल ने बताया कि रात 2:05 बजे डकैत छत के रास्ते घर में घुसे। दरवाजे की कुंडी टूटी होने के कारण वहां बंधी रस्सी को काटकर वे अंदर दाखिल हुए। डकैतों ने पहले राधेलाल पर बंदूक तानी और पैसे-गहनों का ठिकाना पूछा। घर में उनकी पत्नी, मां, बेटी और बहू अलग-अलग कमरों में सो रहे थे।
शोर सुनकर सभी जाग गए, लेकिन डकैतों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर सबको चुप करा दिया। तलवार से हमला करने की कोशिश की, जिसे परिवार ने हाथों से रोका।राधेलाल के मुताबिक, डकैतों ने कुछ परिजनों के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद अलमारी से नकदी और जेवर निकालकर एक बैग में भरे और वहां से भाग निकले। घटना के बाद राधेश्याम ने रात करीब 3 बजे खरोरा पुलिस को सूचना दी।
पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रायपुर SSP लाल उमेद सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। उनके साथ एडिशनल SP क्राइम, DSP क्राइम और CSP कोतवाली मौजूद रहे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


