बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा, 780 यात्री रवाना , छत्तीसगढ़ सरकार ने बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा की शुरुआत , रहना-खाना सरकार की ओर से होगा मुफ्त....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा, 780 यात्री रवानाछत्तीसगढ़ सरकार ने बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा की शुरुआत कर दी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर रेलवे स्टेशन से 780 बुजुर्ग यात्रियों की स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। 

इसमें रायपुर, बलौदाबाजार और भाटापारा के बुजुर्ग शामिल थे, जो तिरुपति, मदुरै और रामेश्वरम जैसे तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे। इनका रहना-खाना सरकार की ओर से मुफ्त होगा। योजना के लिए नए आवेदन 27 मार्च से शुरू हो चुके हैं और 3 अप्रैल तक चलेंगे।मुख्यमंत्री साय ने यात्रियों से बातचीत में कहा, "आपके चेहरे की खुशी ही मेरा संतोष है। 

रामेश्वरम में रामसेतु, ज्योतिर्लिंग, मदुरै में मीनाक्षी मंदिर और तिरुपति में बालाजी के दर्शन का यह सुनहरा मौका है।" उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया था, लेकिन अब इसे दोबारा शुरू किया गया है। साथ ही, रामलला दर्शन योजना के तहत 22 हजार से ज्यादा लोग अयोध्या जा चुके हैं।इस योजना के लिए 15 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

 इसमें उज्जैन, पुरी, द्वारका, वैष्णो देवी, मथुरा जैसे 19 तीर्थ स्थल शामिल हैं। समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा, "यह योजना हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है।" स्पेशल ट्रेन में बुजुर्गों के लिए टूर एस्कॉर्ट, पुलिस और चिकित्सा टीम की व्यवस्था है।

योजना का उद्देश्य 60 साल से ऊपर के छत्तीसगढ़ के बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराना है। पात्रता के लिए मूल निवासी होना, शारीरिक-मानसिक रूप से सक्षम होना और पहले यात्रा न करना जरूरी है। आवेदन ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या जिला कार्यालय में 3 अप्रैल तक जमा होंगे। चयन लॉटरी से होगा।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi