भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 9970 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन 10 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे और 9 मई 2025 तक चलेंगे। अभ्यर्थियों के पास अपने जरूरी दस्तावेज तैयार करने के लिए अभी 15 दिन का समय है।
यह भर्ती देश के अलग-अलग रेलवे जोन में होगी। पदों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है। आवेदन के लिए योग्यता 10वीं पास और एनसीवीटी/एससीवीटी से आईटीआई सर्टिफिकेट जरूरी है। आईटीआई में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, वायरमैन, मोटर वाहन, डीजल मैकेनिक जैसे ट्रेड्स मान्य होंगे। अभी शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है, विस्तृत जानकारी बाद में आएगी।आयु सीमा 18 से 33 साल रखी गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे। आवेदन के लिए 10वीं-12वीं मार्कशीट, आईटीआई डिप्लोमा, पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसे दस्तावेज चाहिए होंगे।फिलहाल, रेलवे में 18,799 ALP पदों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसकी CBT-II परीक्षा हो चुकी है और रिजल्ट जल्द आएगा। इस बीच नई भर्ती की घोषणा से युवाओं में उत्साह है। अधिक जानकारी के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट चेक करने की सलाह दी गई है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


