ATM और UPI से अब PF का पैसा निकलना हुआ आसन : तुरंत 1 लाख तक की निकासी संभव....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अब PF से पैसे निकालना और भी आसान होने वाला है। जल्द ही मेंबर्स UPI और ATM के जरिए 1 लाख रुपए तक की रकम निकाल सकेंगे। यह सुविधा मई के अंत या जून की शुरुआत तक लागू होने की संभावना है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

EPFO विड्रॉल कार्ड की सुविधा मिलेगी

कर्मचारियों को जल्द ही एक विशेष EPFO विड्रॉल कार्ड मिलेगा, जो डेबिट कार्ड की तरह काम करेगा। इसके जरिए वे ATM से तुरंत पैसे निकाल सकेंगे। साथ ही UPI के माध्यम से मेंबर्स अपना PF बैलेंस भी देख पाएंगे। वर्तमान में ऑनलाइन क्लेम प्रक्रिया में लगभग दो सप्ताह लगते हैं।

प्रक्रिया को सरल बनाना मुख्य उद्देश्य

- सुमिता डावरा ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य देश के कामगारों को अधिक वित्तीय लचीलेपन (Financial Flexibility) की सुविधा देना है।

- EPFO ने 120 से अधिक डेटाबेस को एकीकृत कर अपने डिजिटल ढांचे को मजबूत किया है, जिससे निकासी प्रक्रिया आसान हुई है।

- क्लेम की समयसीमा घटाकर तीन दिन कर दी गई है। अब 95% दावे स्वचालित हो चुके हैं और आगे भी सुधार की योजना है।

ATM और UPI से PF निकालने की प्रक्रिया

नई व्यवस्था के तहत EPFO मेंबर्स को एक विशिष्ट ATM कार्ड मिलेगा जो उनके PF खाते से जुड़ा होगा। इसका उपयोग करके मेंबर्स सीधे ATM मशीन से पैसे निकाल सकेंगे।

UPI के माध्यम से PF निकालने के लिए, मेंबर्स को अपना PF खाता UPI से लिंक करना होगा। इसके बाद वे अपने बैंक खाते में PF की राशि ट्रांसफर कर सकेंगे।

नौकरी जाने पर 75% PF निकासी

यदि किसी कर्मचारी की नौकरी चली जाती है तो वह एक महीने बाद अपने PF खाते से 75% राशि निकाल सकता है। यह सुविधा बेरोजगारी के दौरान आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए दी गई है। शेष 25% राशि दो महीने बाद निकाली जा सकती है।

इनकम टैक्स नियम

- अगर कर्मचारी ने किसी कंपनी में 5 साल की सेवा पूरी कर ली है और वह PF निकालता है, तो उसे किसी प्रकार का इनकम टैक्स नहीं देना होगा। यह 5 साल की अवधि एक या अधिक कंपनियों में पूरी की जा सकती है।

- 5 साल से कम सेवा अवधि में यदि कर्मचारी 50 हजार रुपए से अधिक की राशि निकालता है तो उसे 10% TDS देना होगा। यदि पैन कार्ड नहीं है तो यह TDS 30% होगा।

- हालांकि, यदि कर्मचारी फॉर्म 15G/15H जमा करता है तो कोई TDS नहीं काटा जाएगा।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi