पांचवीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: छात्र की जगह स्वीपर ने दिया पेपर, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) सरगुजा  जिले में शिक्षा विभाग की एक चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। पांचवीं बोर्ड की परीक्षा में एक छात्र की जगह अंशकालीन स्वीपर ने पेपर दे दिया। यह शर्मनाक घटना लखनपुर विकासखंड के ग्राम तिरकेला के आश्रित गांव सुगाआमा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में हुई।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।जानकारी के अनुसार, कल 9 से 11 बजे तक पांचवीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी। सुगाआमा के प्राथमिक स्कूल में एक विद्यार्थी के बजाय अंशकालीन स्वीपर को परीक्षा देते हुए पाया गया। यह घटना शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही को साफ तौर पर उजागर करती है।



आखिर कैसे इतने महत्वपूर्ण इम्तिहान में ऐसी गड़बड़ी हो सकती है, यह सोचने वाली बात है।इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अशोक सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार परीक्षा केंद्र अध्यक्ष पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था की कमजोर कड़ी को दर्शाती है, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ को भी सामने लाती है।जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से अब यह उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में ऐसी गलतियों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस मामले की जांच और कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi