भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में शनिवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया जहाँ नेहरू नगर बाइपास पर स्थित होटल इंपीरियल के पास लगभग आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। पहले ट्रेलर और टैंकर की भिड़ंत हुई, जिसके बाद पीछे से आ रही बस उससे टकरा गई। इसके बाद पिकअप, कार समेत कई अन्य वाहन भी हादसे की चपेट में आ गए। दुर्घटना में बस में सवार कुछ पुरुषों और महिलाओं को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
एएसपी सुखनंदन राठौर के मुताबिक यह हादसा नेहरू नगर बाइपास पर हुआ। बोगदा पुल के पास अचानक एक ट्रेलर ने ब्रेक लगाई, जिससे पीछे आ रहा टैंकर उससे टकरा गया। इस दौरान एक सवारी बस भी ट्रक से जा भिड़ी और उसके पीछे चल रहे पिकअप व कुछ अन्य वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए। हादसे में बस में सवार कुछ यात्री घायल हुए हैं, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
घटना के कारण बाइपास पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर रास्ता साफ कराया, जिससे यातायात सामान्य हो सका।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi

