दुर्ग में भीषण सड़क हादसा: ड्राइवर की झपकी बनी जानलेवा , सीनियर मैनेजर की कार हाईवा से टकराई, दर्दनाक मौत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में रेलवे की राइट्स कंपनी, भिलाई में सीनियर मैनेजर अशोक कुमार टोप्पो की जान चली गई। यह हादसा सेलुद के पास हुआ, जब उनकी तेज रफ्तार कार (CG 08 BB 0846) सड़क किनारे खड़े रेत से भरे हाइवा (CG 13 AS 7519) से जा टकराई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।उतई थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि अशोक टोप्पो अपने ड्राइवर शानू साहू के साथ जामगांव एम स्थित फार्महाउस से राजनांदगांव जा रहे थे। 26 मार्च को वे फार्महाउस पहुंचे थे और 27 मार्च की सुबह वापसी के लिए निकले। रास्ते में ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर हाइवा से टकरा गई। 

हादसे में ड्राइवर को मामूली चोटें आईं, लेकिन पीछे की सीट पर सो रहे अशोक को गंभीर अंदरूनी चोटें लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार का दूसरा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।मृतक अशोक टोप्पो राजनांदगांव के रिद्धि सिद्धि अपार्टमेंट में रहते थे और उनकी पत्नी डोंगरगांव जनपद में सीआईए के पद पर कार्यरत हैं। वे पत्नी से मिलने राजनांदगांव जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और हादसे की जांच कर रही है। इस दुखद घटना ने इलाके में शोक की लहर फैला दी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi