पति पर हाथ उठाती थी पत्नी फिर पति ने की पत्नी की हत्या, सूटकेस में शव डालकर फेंका शव...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 32 साल की एक महिला का शव सूटकेस में मिला, जिसकी हत्या उसके पति ने की थी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान गौरी खेडेकर के रूप में हुई, जो मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली थी। 


वह पिछले महीने अपने पति राकेश राजेंद्र खेडेकर के साथ बेंगलुरु आई थी। पुलिस ने आरोपी पति को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है और अब उससे पूछताछ जारी है।जानकारी के अनुसार, यह दंपति पिछले एक साल से बेंगलुरु के डोड्डाकन्नहल्ली गांव में एक फ्लैट में रह रहा था। दोनों एक निजी कंपनी में काम करते थे और घर से ही नौकरी कर रहे थे। दोनों के बीच आये दिन विवाद व महिला द्वारा पति पर हाथ उठाने की होने की बात सामने आ रही है |

गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे मकान मालिक ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि महिला के शरीर पर 8 से 10 चाकू के निशान हैं। हत्या के बाद आरोपी पति शव को सूटकेस में डालकर पुणे भाग गया था।पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि यह घटना हुलीमायु थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी को पुणे से हिरासत में ले लिया गया है और उसे बेंगलुरु लाया जा रहा है। पूछताछ के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi