अभिजीत सिंह बने दुर्ग के नये कलेक्टर , अबिनाश मिश्रा को धमतरी की कमान, कई अधिकारियों के पद बदले, छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत विशेष सचिव अभिजीत सिंह को दुर्ग का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि रायपुर नगर निगम के आयुक्त रहे अबिनाश मिश्रा को धमतरी कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है।


गौरतलब है कि दुर्ग की कलेक्टर रहीं ऋचा प्रकाश और धमतरी की कलेक्टर नम्रता गांधी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया गया है। उनकी जगह पर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक बदलाव में इन अधिकारियों को मिली नई भूमिका

- अभिजीत सिंह (IAS 2012) – विशेष सचिव, गृह एवं जेल विभाग से स्थानांतरित होकर दुर्ग के नए कलेक्टर बने।

- अबिनाश मिश्रा (IAS 2018) – रायपुर नगर निगम के आयुक्त पद से स्थानांतरित होकर धमतरी कलेक्टर नियुक्त।

- रेना जमील (IAS 2019) – उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को लोक सेवा आयोग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

- विश्वदीप (IAS 2019) – रायपुर जिला पंचायत सीईओ से स्थानांतरित होकर रायपुर नगर निगम के आयुक्त बने, साथ ही स्मार्ट सिटी रायपुर के एमडी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।

- कुमार विश्वरंजन (IAS 2020) – चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, चिप्स के पद से स्थानांतरित होकर रायपुर जिला पंचायत के सीईओ बनाए गए।

छत्तीसगढ़ सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल से विभिन्न जिलों में प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने की उम्मीद है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi