प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: छत्तीसगढ़ में सड़कों की गुणवत्ता की गहन जांच, शिकायत दर्ज कराने के लिए इस नंबर पर करें संपर्क....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :(छग) रायपुर, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता की जांच करने के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। वे इस योजना के अंतर्गत बन रही सड़कों की गुणवत्ता का गहन परीक्षण करेंगे। यदि किसी जिले के नागरिकों को इन सड़कों की गुणवत्ता को लेकर कोई समस्या है, तो वे सीधे राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से संपर्क कर सकते हैं और अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक नीरज गुप्ता मार्च 2025 में दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों में सड़कों की गुणवत्ता की जांच करेंगे। यदि आपको इन सड़कों की गुणवत्ता को लेकर कोई चिंता या शिकायत है, तो आप उनसे उनके मोबाइल नंबर 91-9815219790 पर संपर्क कर अपनी बात रख सकते हैं।

यह पहल यह सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता उच्च स्तर की हो और ग्रामीण इलाकों में अच्छी सड़कों की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। आम लोग की राय व शिकायत काफी महत्वपूर्ण है| ताकि सरकार सड़क निर्माण में अच्छी गुणवत्ता ला सके |  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi