भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (मप्र) सतना, सोशल मीडिया पर फेमस होने की सनक अब लोगों की जिंदगी के लिए खतरा बनती जा रही है। लाइक्स और कमेंट्स पाने की होड़ में युवा ऐसे जोखिम उठा रहे हैं जो उनकी जान पर भारी पड़ रहे हैं।
ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा सतना रेलवे स्टेशन के पास हुआ, जहां मालगाड़ी पर चढ़कर रील बनाते समय एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इस हादसे में रमना टोला निवासी प्रिंस चौधरी बुरी तरह झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रिंस रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर सोशल मीडिया के लिए रील बना रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तार से संपर्क में आने पर उसे जोरदार झटका लगा और वह नीचे गिर पड़ा। युवक के गिरते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। झुलसे युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


