भिलाई : क्रूरता की हदे पार , कुत्ते के चारों पैर बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, दो टुकड़ों में मिली बॉडी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुछ अज्ञात लोगों ने एक बेजुबान कुत्ते के चारों पैर रस्सी से बांधकर उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। 22 मार्च को हुई इस घटना में ट्रेन गुजरने से कुत्ता दो टुकड़ों में कट गया।

मामले की जानकारी मिलते ही पीपुल्स फॉर एनिमल (PFA) ने खुर्सीपार थाने में शिकायत दर्ज की, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।PFA के मैनेजर धनंजय प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची। वहां कुत्ते की बॉडी को बोरे में भरकर थाने ले जाया गया और लिखित शिकायत दी गई।

इस क्रूरता से भिलाईवासियों में गुस्सा है। 25 मार्च को धनंजय, अपूर्व, कुशाल, मिलिंद, विनोद सहित कई लोग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई है। स्थानीय लोगों को शक है कि 'डेरा बस्ती' के नशेड़ियों या अपराधियों में से किसी ने यह हरकत की।

पुलिस का कहना है कि सबूत या गवाह मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।भारत में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 के तहत ऐसी घटनाओं पर सजा का प्रावधान है। PFA ने प्रशासन से अपील की है कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए, सख्त कार्रवाई हो, पशु क्रूरता रोकने के लिए प्रभावी कदम उठें और समाज में जागरूकता फैलाई जाए।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi